*प्रयागराज,07 अगस्त।* प्रयागराज के ममफोर्ड गंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूर्व सांसद और राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर पुष्प अर्पित किए और कांग्रेस को घेरा है।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि विषय एक है। राहुल गांधी कल प्रयागराज आ रहे है। मेरा उनसे पूछना है कि तुम अपने दादा जी को क्यों नहीं पूजते हो। क्या यह आपकी संस्कृति है । भारतीय संस्कृति कहती है कि हम अपने बड़ों को पूजते हैं। कितने भी मतभेद हो जाय। अगर आप ऐसा नहीं करते हो तो किस अधिकार से युवा पीढ़ी और जेन जी को समझाओगे की वह भविष्य में क्या करें। उनको फिर यही सिखाओगे । यह ईसाई संस्कृति हो सकती है भारतीय संस्कृति नहीं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हम मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और योगी जी सबका सहयोग के संकल्प को लेकर चलना है। इसीलिए मैं यहां आया। मैने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यहां प्रतिदिन साफ सफाई हो, प्रकाश की व्यवस्था की जाए और नियमित तौर पर एक केयर टेकर भी यहां रहे। उनके साथ भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल भी थे।


