माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत

0
14

झांसी। यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अतीक का छोटा बेटा अबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने कार से झांसी जा रहा था। तभी झाँसी में उसकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई है जिसमें अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई है। कार में सवार तीन और लोग भी हादसे में घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


झांसी में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान भी शामिल है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कानपुर से झांसी की ओर आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे एक मृतक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के रूप में हुई है। और अन्य घायलों व मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here