पर्यावरण प्रेम की अनोखी मिसाल …प्रयागराज में हुई हरित शादी

0
173
green marriage
Green Marriage at Prayagraj

प्रयागराज : पेड़ पौधे है तो , पर्यावरण है ; पर्यावरण है तो हम है और हम है तो हमारे दाम्पत्य के रिश्ते है | पर्यावरण की इसी चिन्ता को लेकर प्रयागराज में एक अनोखी शादी हुई जिसमे वर वधु को दहेज़ में पौधे गिफ्ट किये गए है | प्रयागराज शहर के केपी कम्युनिटी हाल में यह विवाह सम्पन्न हुआ | उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में चयनित विक्रांत दिवेदी का विवाह चार्टेड अकाउंट रचना पाण्डेय के साथ तय हुआ था |

विक्रांत हरियाली गुरु प्रोफ़ेसर एन बी सिंह के स्टूडेंट थे और उन्होंने अपने गुरु प्रोफ़ेसर एन बी सिंह को भी अपने परिणय संस्कार में आमंत्रित किया | पर्यावरण को बचाने के लिए अपने मिशन ग्रीन को लेकर आगे बढ़ रहे प्रोफ़ेसर एन बी सिंह केपी कम्युनिटी में अपने स्टूडेंट विक्रांत के विवाह में शामिल हुए जहां उन्होंने वर वधु को जिन्दगी की नयी शुरुआत पर हरे पौधे तोहफे के तौर पर भेट किये और वर वधू से पौधों की रक्षा का वचन लिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here