केन्द्रीय माल और सेवा कर तथा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क कार्यालय में “74 वें गणतंत्र दिवस” का भव्य आयोजन

0
121
repulic day prayagraj

भारतीय लोकतान्त्रिक गणराज्य की स्थापना के 74 वर्ष पूर्ण होने पर “अमृत काल” में केन्द्रीय माल और सेवा कर तथा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, इलाहाबाद परिवार के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने 26 जनवरी 2023 को “74 वां गणतंत्र दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया | इस अवसर पर आयुक्त विजय कुमार सिंह ने वर्दीधारी परेड का निरीक्षण किया | ध्वजारोहण के बाद आयुक्त ने अपने संबोधन में “देश कैसे चले , संस्थाओं का निर्माण कैसे हो तथा संस्थाएं किस तरह और क्या काम करें विषयो पर अपने विचार सामने रखे | कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों एवं सम्मानित जनों को स्मरण कराया कि जिस प्रकार हमारे महान संविधान ने हमें गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए मूल अधिकार प्रदान किये हैं उसी प्रकार हम सभी नागरिकों से मूल कर्तव्य के माध्यम से कुछ उत्तरदायित्वपूर्ण अपेक्षाएं भी रखीं हैं, जिनका निर्वहन करना हम सभी का परम कर्तव्य होना चाहिए| कार्यक्रम में अपर आयुक्त महोदय (राजभाषा / अवसंरचना), रूद्र प्रताप सिंह; ने भारतीय गणराज्य की स्थापना के सन 1857 से लेकर 1966 ई. तक के क्रमिक ऐतिहासिक विकास की यात्रा को विस्तारपूर्वक सामने रखा | उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण के दौरान संविधान सभा के सदस्यों के बीच हुई बहसों और चर्चाओं एवं उनके परिणाम स्वरुप विश्व के सर्वोत्तम संविधान एवं उसमें वर्णित महान मूल्यों का भी उल्लेख किया तथा यह भी स्मरण कराया कि भारतीय संविधान की उद्देशिका में वर्णित एक शब्द “आत्मार्पित” मात्र एक शब्द नहीं है, इसका अर्थ है कि, यह संविधान हमारे द्वारा ही निर्मित है तथा हमारे लिये ही क्रियान्वित है | कार्यक्रम में अपर आयुक्त (निवारक) जितेन्द्र सिंह; ने भारतीय संविधान के माध्यम से प्राप्त मूल अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक उल्लेख किया | आखिर में हेड हवलदार श्याम लाल मौर्य, ने दो गीतों के माध्यम अपने भावनाए प्रस्तुत की |
आयुक्त ने सेवारत 5 अधिकारियों / कार्मिकों को उनके विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया |अपर आयुक्त (प्रणाली) श्री रूद्र प्रताप सिंह, ने समारोह को सफल बनाने हेतु योगदान देने वाले समस्त अधिकारियों / कार्मिकों / कर्मचारियों / मीडिया बंधुओं व उपस्थित अन्य सम्मानित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here