सुपुर्दे खाक हुआ अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान, भाईयों ने दिया जनाज़े को कंधा

0
14

प्रयागराज, 08 अगस्त। मिट्टी में मिल चुके माफिया
अतीक अहमद के 21 साल के बेटे अबान अहमद को शनिवार सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया । शाम 7 बजे अबान का जनाज़ा प्रयागराज के कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान पहुंचा जहां उसके पिता अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया।अबान के जनाज़े को उसके तीनों भाइयों अली, उमर और अहजम ने कंधा दिया। जनाजे में शामिल होने के लिए दो हजार लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए कब्रिस्तान के आसपास 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे।
सबसे पहले अबान का ज़नाज़ा लेकर उसका भाई अहजम कब्रिस्तान पहुंचा भीड़ भी उसके पीछे अंदर घुसने लगी तब पुलिस ने किसी तरह भीड़ को रोका।
फरार चल रही अबान की मां शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हुई। वह पति अतीक और बेटे असद के जनाजे में भी नहीं पहुंची थी। अबान की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अली झांसी जेल और उमर लखनऊ जेल से प्रयागराज पहुंचे अबन के जनाने में कंधा देने पहुंचे। दोनों भाई एक-दूसरे से गले मिले। इसके बाद मस्जिद में नमाज पढ़ी और अबान को मिट्टी दी। पुलिस ने सिर्फ परिवार और रिश्तेदारों को कब्रिस्तान में जाने की अनुमति दी।
हाईकोर्ट ने पैरोल देते समय दोनों को सिर्फ भाई अहजम और बुआ से मिलने की अनुमति दी थी। पुलिस ने कब्रिस्तान से कुछ दूर मस्जिद के बाहर एक टेंट में उनकी मुलाकात का इंतजाम कराया है। मस्जिद के बाहर टेंट लगाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here