महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम लड़के से की शादी

0
8

केरल.. प्रयागराज महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले ने मुस्लिम लड़के से केरल में शादी कर ली।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा ने केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं। पिछले करीब डेढ़ साल से मोनालिसा और फरमान एक-दूसरे के साथ संबंध में थे। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

https://x.com/i/status/2031717787929088102

*पिता के विरोध के बाद किया मुस्लिम से विवाह*

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की हैं मोनालिसा
मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं, जबकि उनके प्रेमी फरमान महाराष्ट्र से हैं. मोनालिसा का कहना है कि परिवार की नाराजगी और विरोध की वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर था। बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.

*केरल क्यों आई मोनालिसा*

पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे।पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं। कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here